राष्ट्रीय साधन छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 23 में शा० पूर्व मा० शाला सावनी से 03 छात्राओं कु. रितु पटेल, माया जांगड़े और रीना गिरी का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को शासन द्वारा कक्षा 9वी से 12 तक प्रतिमाह 1000रू. की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उनके चयन पर प्रधान पाठक मंजू वर्मा अनिल कुमार मढ़रिया और दुष्यंत वर्मा शिक्षक का योगदान रहा। शिक्षित हो कि विगत 3 वर्षों में शाला से इस परीक्षा में 13 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है, उक्त चयन से ग्राम सावनी में हर्ष व्याप्त हैं। इनके चयन में दुष्यंत कुमार वर्मा नोडल शिक्षक का विशेष योगदान रहा हैं।
