शा.उ.मा.वि.खैरझिटी पुराना के कक्षा-आठवीं के तीन विद्यार्थियों का प्रयास परीक्षा में चयन और दो विद्यार्थियों का NMMS परीक्षा में चयन


पंडरिया-ब्लाक के शा.उ.मा.वि खैरझिटी पुराना के कक्षा आठवीं के तीन विद्यार्थियों नमन साहू, याचना अंचल और अरविंद घृतलहरे का प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययन के लिए चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त दो विद्यार्थियों ईषिका धुर्वे और अनामिका घृतलहरे का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में चयन हुआ है। शिक्षक अविनाश सिंह पात्रे व रोहित कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने तैयारी किया। प्रभारी प्राचार्य बृजराम पुसाम ने परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक अविनाश सिंह पात्रे और रोहित कुमार ध्रुव को उनके बेहतर कार्य के लिए साधुवाद दिया तथा सराहना किया । प्राचार्य बृजराम पुसाम सर एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बहुत बहुत बधाई दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।