पंडरिया – विकास खंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे 30 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को दी जा रही है। प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार साहू ने 50 बालिकाओं को किक व पंच के बारे में सिखाते हुए बताया कि कराते के माध्यम से किस तरह से अपना बचाव किया जाता है। छात्राओं को पंच किक, ब्लाक, हाथ व बालों को छुड़ाना आदि सुरक्षा के गुर सिखाए । इस अवसर पर व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने बताया कि आत्म रक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है । जिससे लड़कियों को अपने परिवेश के बारे में अधिक जागरूक होने और किसी भी समय अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहने मे मदद मिलती है । इसके बाद आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रभारी विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने कहा कि आत्म रक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से, लड़कियों को मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रुप से मजबूत बनना सिखाया जाता है ताकि संकट के समय वे अपनी रक्षा कर सके। आत्म रक्षा प्रशिक्षण तकनीक लड़कियों मे आत्म विश्वास पैदा करती हैं। इसके बाद शिक्षक योगेश कुमार गुरुदिवान ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल छोड़ने के दर को कम करने मे इससे मदद मिलती है ।इस प्रशिक्षण मे व्याख्याता संतोष कुमार साहू, व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले, ज्योति ध्रुव, मनीषा मार्को एवम समस्त छात्राएं उपस्थित थे ।







