पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में आई क्यू एसी के तत्वाधान में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी दुर्ग के सहयोग से एकदिवासी स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा एवं मुख्य वक्ता गुलशन कुमार सिंह रिजनल मैनेजर थे। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने किया। उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य डॉक्टर नंदा गुरवारा ने मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी दुर्ग के मैनेजर एवं उसकी पूरी टीम का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं में स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान करना है ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अगर प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से शासकीय सेवा में चयनित नहीं हो पाते हैं तो ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफ़ आरसेटी दुर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। स्वरोजगार के माध्यम से अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बना सकते हैं। स्वरोजगार के प्राप्त कर आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत में योगदान दे सकते हैं। मुख्य वक्ता गुलशन कुमार सिंह मैनेजर ने संस्थान के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा बताया कि यह संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रमाणित है प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आयु 18 से 50 वर्ष तक निर्धारित है। जिसमें बीपीएल कार्डधारी, नरेगा कार्डधारी, स्वसहायता समूह के परिवार के सदस्य रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 50 से अधिक कार्यों का प्रशिक्षण जिसमें मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मशरूम उत्पादन, अचार, पापड़ आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। सभी कार्यों की प्रशिक्षण अवधि अलग-अलग है किसी का 10 दिन किसी का 30 दिन किसी का 45 दिन है। रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है प्रशिक्षण पूर्णता निशुल्क है। प्रशिक्षण उपरांत एक परीक्षा होती है जिसमें उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है साथ यहां प्रशिक्षित विद्यार्थियों को स्वरोजगार प्रारम्भ करने हेतु बैंक द्वारा ऋण देने का भी प्रावधान अपने प्रमाण है। कार्यक्रम का संचालन आई क्यू ऐसी प्रमुख डॉ अरुणा साव एवं आभार डॉ आरके वर्मा विभागाध्यक्ष गणित ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, बडी संख्या मे छात्र छात्राये उपस्थित थे।







