पाटन में आत्मनिर्भर भारत एवं GST कार्यशाला का आयोजन, आत्मनिर्भरता के संकल्प को दोहराया गया


पाटन।  भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं GST विषय पर कार्यशाला  का आयोजन रेस्ट हाउस पाटन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  जितेन्द्र वर्मा जी प्रदेश मंत्री भाजपा,  दिलीप साहू  (जिला प्रभारी, आत्मनिर्भर भारत अभियान उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता सुश्री अलका बगमार  महापौर दुर्ग  एवं वक्ता  राजेन्द्र पाध्ये वरिष्ठ भाजपा नेता
ने आत्मनिर्भर भारत के विज़न, GST की भूमिका और आर्थिक सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रानी बंछोर भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष ने की। कार्यशाला का संचालन  संचालन मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साहू और अखिलेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोशल मीडिया प्रभारी विजयकांत बंछोर एवं पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पुनः दोहराते हुए सभी ने देशहित में सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।