पाटन में आत्मनिर्भर भारत एवं GST कार्यशाला का आयोजन 7 अक्टूबर को

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं GST कार्यशाला का आयोजन आगामी मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से रेस्ट हाउस, पाटन में किया जा रहा है।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल  (सांसद, दुर्ग लोकसभा),  जितेन्द्र वर्मा  (प्रदेश मंत्री, भाजपा) तथा  दिलीप साहू (जिला प्रभारी, आत्मनिर्भर भारत अभियान) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री अलका बगमार (महापौर, नगर निगम दुर्ग) एवं वक्ता  राजेन्द्र पाध्ये (वरिष्ठ भाजपा नेता) रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू व अखिलेश मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी विजयकांत बंछोर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं।