सेलूद गायत्री महायज्ञ: तीसरे दिन यज्ञ हवन पूजन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, विभिन्न संस्कार भी सम्पन्न कराएं जा रहे…श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा के साथ महिला सम्मेलन का आयोजन

पाटन। ग्राम सेलूद में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा और विराट महिला सम्मेलन के आयोजन के तीसरे दिन आज सुबह से महायज्ञ में भक्तों ने आहुति डाली। शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली के द्वारा सभी देवी देवताओं का आह्वान करके महायज्ञ शुरू किया गया। आज मुझे यजमान के रूप में कार्यक्रम के खेमलाल साहू, श्रीमती खेमलाल साहू ने कलश और गायत्री माता की पूजा अर्चना किया।

24 कुंडीय महायज्ञ में आज बैठने के लिए विशेष रूप से सभी जन सपत्नीक आए हुए थे। एक कुंड में चार परिवार की बैठने की व्यवस्था रखी गई । इस तरह से सुबह 10:00 बजे से यज्ञ शुरू हुआ। इसके बाद द्वितीय सत्र में भक्ति प्रवचन का श्रृंखला शुरू होगी। जिसमें हरिद्वार से आई टोली के द्वारा संगीत मय प्रवचन दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के संयोजक सरपंच श्रीमती खेमीन साहू ,पूर्व सरपंच खेमलाल साहू, संजय यदु, अजय सिंह, अशोक सिंह राजपूत, नेत्रपाल सिंह, रमेश देवांगन, तोमन लाल साहू, महेश्वर बंछोर, कौशल बनपेला, सहित अन्य नागरिक व गायत्री परिवार के हजारों लोग मौजूद है।