पाटन। ग्राम सेलूद के हाई स्कूल मैदान पर आयोजित 24 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की दूसरे दिन की शुरुआत शुक्रवार को यज्ञ पूजन के साथ हुई। सबसे पहले देव पूजा हुई। इसके बाद हरिद्वार से आई टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ पूजा कराया गया। इस अवसर पर सभी 24 यज्ञ वेदी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अभी यज्ञ पूजा जारी है।







