सेलूद

24 कुण्डीय शक्ति सवंर्धन गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा की तैयारी व्यापक रूप से ग्राम सेलूद में चल रही है। ग्रामीण जन सुबह सुबह प्रभातफेरी के माध्यम से कार्यक्रम की सफलता के लिए अलख जगा रहे है।बाइसवा दिन की प्रभातफेरी आज सम्पन्न हो गया है। गांव की माता बहनो और युवा साथियो की भीड़ देखते बनती है। ढोल मंजीरे की थाप पर गायत्री माता का भजन करते हुए पूरे गाँव का रोज भ्रमण करते है।
कर्मा भवन से रोज प्रारम्भ किया जाता है। 2 से 5 जनवरी को गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। सेलूद सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगो का आगमन होगा। पांच हजार कलश के साथ गायत्री माता जी की यात्रा सम्पन्न होगी। तीन दिनों तक महायज्ञ और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा का श्रवण करने को मिलेगा। चारो दिवस मा गायत्री का भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।






