सेलूद। ठेठवार यादव समाज सेलूद के अध्यक्ष संतोष यदु के सुपुत्र भागवत यदु का अग्निवीर में चयन होने पर समाज में हर्ष का माहौल है। उनके चयन को समाज के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है।

पाटन राज ठेठवार यादव समाज के मीडिया प्रभारी बलराम यादव ने भागवत यदु को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने भागवत यदु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा में सफलता की शुभकामनाएं दीं।






