बलौदाबाजार। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशाराम ध्रुव दशरमा सोसायटी बनने पर क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आशाराम ध्रुव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गोंड़ समाज में लम्बे समय से पदाधिकारी है। क्षेत्र के सभी किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व सोसायटी उपाध्यक्ष नेतराम साहू, तिजउराम यादव, तेजकुमार साहू, उजेंद्र घृतलहरे, डेरहाराम साहू, अंगद यदु,विश्राम साहू, घनश्याम भारती, छोटू देवांगन,योगेश ध्रुव सोसाइटी के कर्मचारी गण सहित क्षेत्र के सभी किसान भाइयों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

- November 21, 2024
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशाराम ध्रुव दशरमा सोसायटी के बने अध्यक्ष
- by Ruchi Verma