पाटन। पाटन नगर देवांगन समाज के बैनर तले रंग पंचमी के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य हेमंत देवांगन ,नगर देवांगन समाज अध्यक्ष बलदाऊ भाले, उपाध्यक्ष अनिल भाले इत्यादि ने मां परमेश्वरी पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को गति देते हुए ग्राम दतरेंगा की सरस्वती मानस मंडली ने खूब रंग जमाया आकर्षक झांकी सधा हुआ नृत्य सु मधुर गायन और अच्छी मंच सज्जा ने सबका मन मोह लिया मंचीय कार्यक्रमों में पाटन नगर के सात देवांगन को महामूर्ख की उपाधि देकर उनका सम्मान किया गया जिसमे सर्वश्री विजय देवांगन, कृष्णा देवांगन, जनक देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, सीताराम देवांगन, तीरथ राम देवांगन, गोवर्धन देवांगन इन लोगों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।


हेमंत देवांगन ने अपने संबोधन में कहा की पूर्व होली के मुकाबले अब होली की गुणवत्ता में सुधार तो आया है मगर होली का यह सामाजिक पर्व घरों तक सिमट कर रह गया है इसलिए इसे व्यापकता देने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है और आने वाले वर्षों में इसे नियमितता प्रदान करते हुए परंपरा का रूप दिया जाएगा कार्यक्रम में महिला शक्ति की अधिक उपस्थिति एक नए परिवर्तन का संकेत दे रही है। अतिथियों के सम्मान के पश्चात नगाड़े की थाप पर नव युवकों ने जमकर नृत्य किया महिला दीर्घा में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूल की पंखुड़ियां बिखेरकर होली मनाने की मानो होड़ सी मच गई थी। आयोजन को सफल बनाने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज देवांगन, ललित देवांगन, कमल देवांगन, भागेश देवांगन,छोटेलाल, तारे देवांगन, प्रमोद,सालिक, बलराम, संतोष, नगर महिला देवांगन समाज अध्यक्ष प्रीति देवांगन, सेवती , पूर्णिमा, जानकी , कुंती, सुप्रिया देवांगन के साथ-साथ विशाल जनसमूह उपस्थित था ।।कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन सचिव विनोद देवांगन एवं उद्घोषक राकेश देवांगन ने किया। अध्यक्ष बलदाऊ भाले ने नगर देवांगन समाज का आभार माना है।।






