पाटन के वरिष्ठ व्यवसायी किशोरजी सोनी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पाटन।
पाटन नगर के वरिष्ठ व्यवसायी एवं पार्वती ज्वेलर्स एंड साड़ी परिवार के मुखिया श्री किशोरजी सोनी का आज प्रातः दुखद निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से नगर सहित व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय किशोरजी सोनी पार्वती ज्वेलर्स एंड साड़ी के संचालक भास्कर सोनी, विशाल सोनी एवं मार्कण्डेय सोनी के पिता थे। वे लंबे समय से सामाजिक एवं व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े रहे और नगर में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम बैकुंठ यात्रा आज प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान पाटन से निकाली जाएगी।

नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ओम शांति।