सेवा ही संकल्प : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सुरपा में जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’, हुआ वृक्षारोपण

जामगांव आर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत सुरपा में बड़े ही हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

सुरपा के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, और हाई स्कूल सुरपा में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर दिया जलाकर, पेड़ लगाकर एवं केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ स्कूलों और शासकीय परिसरों में पौधों का रोपण भी किया गया।

इसके साथ ही, सहकारी समिति सुरपा और ग्राम पंचायत सुरपा में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों ने ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाए और खुशियां साझा कीं।

इस गरिमामयी आयोजन में प्रमोद जैन, सरपंच चंद्रहास साहू, सांसद प्रतिनिधि देवानंद देवांगन, उपसरपंच तेजराम देवांगन, लोकेश्वर निर्मलकर, डाकेश्वर देवांगन, सुरपा सचिव अंगारे, भागवत साहू, झमान निर्मलकर और ग्राम प्रमुख पुनाराम सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।