पाटन। एक दिन पहले सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में काम करने वाले चौकीदार राजू के आत्महत्या का मामला उलझता ही जा रहा है। सोमवार को 50 से अधिक महिलाओं ने जाम गांव आर थाना पहुंचकर मामले के जांच कर जो दोषी है उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। वही पुलिस वाले भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

आखिर वह महिला कैसे पहुंची समिति तक
थाना पहुंची महिलाओं ने बताया की सेवा सहकारी समिति तक आखिर वह महिला कैसे पहुंची। ओर बाहर से ताला किसने लगाया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। जब रात को ही मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त महिला को निकाली गई। लेकिन उससे पूछताछ करने के बजाय पुलिस ने उसे एक युवक के साथ रात को ही भेज दिया। रात को पुलिस उसे थाना में भी रख सकते थे। लेकिन पुलिस ने आखिर इतनी रात को अकेली महिला को किसी युवक के साथ आखिर क्यों भेज दिया। वही अब महिलाएं आरोप लगा रही है पुलिस को उक्त युवक की भूमिका के बारे में भी जांच किया जाना चाहिए।
बयान के लिए महिला को थाना बुलाया
बताया जा रहा है सोमवार को ही पुलिस ने उक्त संदिग्ध महिला को बयान के लिए थाना लाई। जैसे ही इसकी सूचना ग्राम के महिलाओं को मिली तो महिलाएं भी थाना पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो महिला को ही उससे मिलने दिया। आखिर पुलिस उक्त महिला को आम जनता से दूर क्यों रख रही है यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस कुछ जानकारी नहीं दे रहा
जाम गांव आर पुलिस से जब मामले की जानकारी लेने पत्रकार थाना पहुंचे तो उनके द्वारा किसी भी प्रकार का जानकारी नहीं दिया गया।