दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नपा अध्यक्ष तोरन लाल साहू द्वारा स्वच्छता शपथ लेकर हैं भवन चौक , अटल परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 5000 आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में निकाय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

विदित हो कि पूरे माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत एक तारीख एक घंटा एक साथ स्वच्छता श्रमदान, विद्यालय परिसरों में स्वच्छता शपथ एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं, चिन्हांकित सीटीयू स्थलों पर श्रमदान एवं रूपांतरण, वृक्षारोपण कार्यक्रम, एस.डब्ल्यू.एम. रुल 2026 के जागरूकता अभियान, सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं अन्य स्वच्छता संबंधी जागरूकता अभियान का आयोजन तिथिवार किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सौरभ लूनिया, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, निकाय के समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण पार्षद एवं मनोनीत पार्षदगण, विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, निकाय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, नगर के आमजन अधिक संख्या में उपस्थित रहे।







