परख के तैयारी को लेकर लिया गया सत्रवार मैराथन बैठक…समीक्षा बैठक में प्राचार्य प्रधान पाठक सहित संकुल समन्वयक रहे उपस्थित

पाटन।भारत में विद्यार्थियों के विकास के लिए मूल्यांकन पद्धति में परिवर्तन लाने के साथ उनके समग्र विकास को ध्यान में रखकर भारत सरकार परख के माध्यम से पूरे भारत में एक साथ 4 दिसंबर को कक्षा 3 री, 6 वी एवं 9 वी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने जा रही है। जिसके तैयारी को लेकर आज विकास खण्ड पाटन के बीआरसी भवन के प्रशिक्षण हाल में सुबह 9 से शाम 3:30 बजे तक कुल 5 सत्रों में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई/हायर सेकेण्डरी के शिक्षकों व संस्था प्रमुख एवं संकुल समन्वयकों का समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक में परख के सहायक ब्लाक नोडल सुशील कुमार सूर्यवंशी ने परख हेतु चयनित विद्यालयों में मूल्यांकन कैसे निर्बाध सम्पन्न कराना है के सम्बन्ध में विस्तार से बताते हुए,परख अर्थात परफार्मेंस असेसमेंट रिव्यूव एंड एनालिसिस आफ नालेज फार होलिस्टिक डेवलपमेंट के विस्तार को बताया।

परख सभी प्रकार के विद्यालय जैसे शासकीय, केन्द्रीय, अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों में होगा।
इसके अंतर्गत मूल्यांकन की जो मानक तय किए गए हैं वे पूर्ण रुप से कम्पिटेंसिव बेस्ड है। प्रश्नों का स्तर फाउंडेशनल स्टेज , प्रीपेरेटी स्टेज एवं मीडिल स्टेज के एंड लेवल के दक्षता पर आधारित होगा । कक्षा 3 में कुल 45 प्रश्न होंगे क्रमश:भाषा के 15, गणित के 15 एवं हमारे आसपास की दुनिया के 15 होंगे एवं समय 90 मिनट की होगी। कक्षा 6 में कुल 51 प्रश्न होंगे क्रमश: भाषा 15, गणित में 18 एवं हमारे आसपास की दुनिया के 18 होंगे एवं समय 90 मिनट की होगी। इसी प्रकार कक्षा 9 वी में कुल 60 प्रश्न होंगे भाषा के 20, गणित के 20 एवं विज्ञान/समाजिक विज्ञान के 20 प्रश्न होंगे एवं समय इसके लिए 120 मिनट मिलेगा। प्रश्न मुख्य रूप से तीन सेक्शन जैसे शिक्षक आधारित, विद्यार्थी आधारित एवं विद्यालय आधारित होगा।

कक्षा 3 और 6 में 6-6 बुकलेट एवं कक्षा 9 में 8 बुकलेट रहेगा। मूल्यांकन पूर्व 3 माक टेस्ट, पहला 18 नवंबर दूसरा 25 नवंबर एवं तीसरा 29 नवंबर को राज्य स्तर से होगा। जिसका विद्यालय स्तर पर जांच कर राज्य द्वारा जारी लिंक में प्रविष्टि करना होगा।
परख की तैयारी प्रत्येक विद्यालय में सुनिश्चित हो के साथ विद्यालय का चयन व विद्यार्थियों का चयन प्रक्रिया कैसे होगा के साथ सामान्य जानकारी संदीप कुमार दुबे डाइट दुर्ग द्वारा दिया गया।
विकास खण्ड स्रोत समन्वयक खिलावन सिंह चोपडिया द्वारा परख के मानिटरिंग हेतु संकुल स्तर पर टास्क कमेटी का गठन कर राज्य द्वारा अभ्यास हेतु अपलोड किया गया प्रश्नो की सतत् अभ्यास कराने एवं पीएलसी के माध्यम से प्रश्न निर्माण कर बच्चों को बेहतर तैयारी कराने के बारे विस्तार से चर्चा किया गया।