पंडरिया।उत्तर प्रदेश के एक 24 वर्षीय नवयुवक शुक्रवार शाम स्केटिंग करते हुआ नगर पहुंचा,जहां नगर के युवकों द्वारा उसका स्वागत करते हुए उसके हौसले व भ्रमण की सराहना की।गोरखपुर के मुन्नर निषाद ने एक वर्ष पहले 18 सितंबर को गोरखपुर से सकेटिंक करते हुए भारत भ्रमण पर निकला है।जो शुक्रवार को नगर पहुंचा।श्री निषाद अब तक 9 राज्य का भ्रमण कर चुका है।जिसमें क्रमशः गुजरात,तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश, गोवा,केरलम,मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ का भ्रमण कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि वे आंध्रप्रदेश से बस्तर के रास्ते धमतरी, रायपुर,राजनांदगांव व रतनपुर होते हुए उड़ीसा में प्रवेश करेंगे।शुक्रवार शाम वे मां बम्बलेश्वरी का दर्शन कर ब्लाक के गौरकापा में विश्राम के बाद रतनपुर के लिए निकल पड़े।
50 से 80 किलोमीटर तक सफर-उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 50 से 80 किलोमीटर तक सफर करते हैं।सड़क खराब व बरसात होने पर ज्यादा दूरी तय नहीं हो पाती है।अब तक 12000 किलोमीटर चल चुके हैं तथा 20 हजार किलोमीटर चलने का लक्ष्य रखे हैं।जबकि अभी 20 राज्य और भ्रमण करना है।

सनातन धर्म का प्रचार कर रहे-श्री निषाद भ्रमण करते हुए पूरे भारत में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि वे सभी प्रदेशों में प्रसिद्ध सिद्ध पीठों व देवालयों का दर्शन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि उनके भ्रमण का मुख्य उद्देश्य भारत व सभी प्रदेशों की संस्कृति को जानना है।साथ ही सनातन धर्म का प्रचार कार्य भी हो रहा है।







