पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन नगर पंचायत द्वारा एक भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ (रैली) का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों जैसे बस स्टैंड, भरर चौक और आजाद चौक से गुजरते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक दिवसीय/माहव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत पाटन में विभिन्न प्रकार के सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को निकाला गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी कई जनहितैषी और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पाटन के समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे इन आगामी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष), निशा सोनी (उपाध्यक्ष), केवल देवांगन (सभापति), देवेन्द्र ठाकुर (सभापति), जितेंद निर्मलकर (सभापति), नेहा वर्मा (सभापति), चंद्रप्रकाश देवांगन (पाषर्द), अन्नपूर्णा पटेल (पार्षद), संगीता धुरंधर (पार्षद), दामोदर चक्रधारी (एल्डरमैन), गंगा प्रसाद देवांगन (एल्डरमैन), रोहित देवांगन, बाबा वर्मा, मिलन देवांगन, नागेन्द्र कश्यप, सागर सोनी,आदित्य सावर्णी,चिरंजीव देवांगन,विनीता देवांगन,हेमलता पटेल,हिमालय यादव,अभिषेक बिजौरा सहित हेमंत वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्रवीण साहू उपअभियंता, नगर पंचायत स्टाफ व गणमान्य नागरिक शामिल रहे।






