सेवा मेरा योगदान अभियान: प्राथमिक शाला पौनी में पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पंडरिया।सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में शनिवार बेगलेश डे गतिविधि दिवस पर “पर्यावरण संरक्षण एवं मेरे सपनों का नशा मुक्त भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर कबीरधाम एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के निर्देशन में ग्राम के अटल चौक में आयोजित हुआ।


विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पेड़-पौधों के महत्व तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने अभिनय, संवाद और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को “पेड़ बचाएं, पर्यावरण बचाएं” तथा “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ और खुशहाल भारत” का संदेश दिया।


कार्यक्रम में सरपंच रोशनी रवि साहू, सरपंच प्रतिनिधि रवि साहू, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रवि साहू द्वारा नुक्कड़ नाटक में सहभागी सभी बच्चों को पेन सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रयासों की सराहना की गई।


प्रधानपाठक वासुदेव सिंह, शिक्षक नीलम कुमार धनकर, शिक्षिका श्रीमती योगेश्वरी राजपूत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को केवल मंचीय अनुभव ही नहीं देते, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण प्रेम और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं।

“सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ आयोजित यह पहल ग्रामीणों के बीच जागरूकता का सार्थक प्रयास रही। कार्यक्रम में ग्रामीण बदालू साहू , जगन साहू , कँवल साहू , राजकुमार , रमेश साहू, गौकरण साहू , राजेश चंद्राकर, जनी साहू, ईश्वरी साहू , जगदीश चंद्राकर सहित अन्य ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।