पंडरिया।ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक शाला पौनी में सुपर शनिवार गतिविधि दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा भारत का मानव श्रृंखला बनाकर ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर विशेष चर्चा एवं जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को विकसित भारत की संकल्पना, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, विज्ञान-तकनीक, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक चर्चा में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए।
प्रधानपाठक वासुदेव सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के योगदान से साकार होगा। बच्चों में अभी से जिम्मेदारी, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना इस गतिविधि का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में योगेश्वरी राजपूत एवं नीलम कुमार धनकर की सहभागिता रही। शिक्षकों ने बच्चों को अपने छोटे-छोटे सकारात्मक कार्यों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सरपंच रोशनी रवि साहू अध्यक्ष समलिया साहू, राजू साहू,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।







