पाटन।।एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत आज भरर चौक से आजाद चौक तक साफ-सफाई किया गया व स्वच्छता का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि पाटन की पहचान पूरे देश में स्वच्छ नगर के रुप में है। जिसे हम सबको मिलकर बनाएं रखना है। स्वच्छ पाटन से ही स्वस्थ एवं समृद्ध पाटन का निर्माण होगा। इस दौरान उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, केवल देवांगन, जनप्रतिनिधि, पार्षद गण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी गण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







