जामगांव आर।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सुरपा के चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में एक संयुक्त रूप से ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के उत्कृष्ट सेवा कार्यों को सराहते हुए उनका भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित अतिथियों ने समाज के निर्माण और बच्चों व महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के योगदान की जमकर प्रशंसा की।

इस गौरवपूर्ण आयोजन में मुख्य रूप से

रवि सिन्हा (जनपद सदस्य)
- प्रमोद जैन (शक्ति केंद्र प्रभारी)
- चंद्रहास साहू (सरपंच, सुरपा)
- राजेश बंछोर (सरपंच, करेला)
- किशोर सेन (बूथ अध्यक्ष)
- तेजराम देवांगन (उपसरपंच)
- लोकेश्वर निर्मलकर
- गजे साहू
- ममता साहू (आंगनबाड़ी सुपरवाइजर)
कार्यक्रम में सुपरवाइजर ममता साहू के मार्गदर्शन में सुरपा क्षेत्र के चारों केंद्रों की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिनका इस सम्मान समारोह के जरिए हौसला बढ़ाया गया।







