सेवा संकल्प अभियान: आंगनवाड़ी केंद्र कोहका-1 में ‘आंगनबाड़ी मिलन सेवा’ कार्यक्रम संपन्न

अंडा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र कोहका 1 में किया गया. अजय कुमार साहू, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दुर्ग ने महिलाओं और परिवारों को पोषण, बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी परवरिश के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

उन्होंने  अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन और योगदान पर चर्चा करना है। महिलाओं में खून की कमी की समस्या का ज़िक्र किया और कहा कि पौष्टिक भोजन, सही खान-पान और संतुलित दिनचर्या पर ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने गर्भावस्था में माँ के स्वास्थ्य और पोषण को बच्चे के विकास से जोड़ा तथा परिवार की साझा ज़िम्मेदारी पर बल दिया।

बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, उचित भोजन और परिवार के सहयोग को अहम बताया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के पोषण, सीखने और सामाजिक व्यवहार के विकास में सहायक बताया और परिवारों से वहाँ आने-जाने तथा कार्यकर्ताओं से सलाह लेने का आग्रह किया।
बच्चों को बड़ों का सम्मान, आपसी मेल-जोल और अच्छे संस्कार सिखाने की बात कही।कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक ने कहा कि आँगनवाड़ी को घर के आँगन जैसा सुरक्षित और सीखने का स्थान बताया, जहाँ 3–6 वर्ष के बच्चे खेलते, सीखते और पौष्टिक भोजन करते हैं।

माताओं से पूछा गया कि क्या उन्होंने बच्चों में बदलाव देखा है; कुछ ने बताया कि बच्चे आँगनवाड़ी में खाना खाने लगे हैं बच्चों के पोषण, शुरुआती सीख और सुरक्षित माहौल के लिए उन्हें नियमित रूप से आँगनवाड़ी भेजने की अपील की गई। गर्भावस्था में माताओं की देखभाल और बच्चों के शुरुआती अनुभव उनके विकास में अहम भूमिका निभाते है-परिवार के बड़ों का सम्मान, रिश्तों से जुड़ाव और परिवार की एकता को बच्चों के लिए अच्छे संस्कारों का स्रोत बताया गया. पौष्टिक भोजन पर चर्चा हुई।

अतिथि ने चना-गुड़ और मुनगा भाजी खाने की बात कही तथा अपने हीमोग्लोबिन कम होने का निजी अनुभव साझा किया. महतारी वंदना और आँगनवाड़ी से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही गई।  कार्यक्रम मे कोहका मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता भुवाल , सावित्री वर्मा, परियोजना अधिकारी, श्रीमती पद्मजा सिन्हा महिला मोर्चा से राखी विश्वास ,रेखा पटेल,वार्ड पार्षद अंजू सिंह एवं गिरधर वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं  बच्चों आदि की उपस्थिति रही।


       कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता बच्चों की चित्र कला  प्रतियोगिता पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया गया।इस आयोजन में 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ,3 मितानिन और 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 3 महिला हितग्राहियों द्वारा शासन की योजना से लाभान्वित होने के फलस्वरूप अपने अनुभव को उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रीमती राखी विश्वास द्वारा खिलौना दान एवं श्रीमती सावित्री वर्मा द्वारा वस्त्र दान किया गया । कार्यक्रम का समापन पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति देवांगन द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।