पंडरिया जनपद में सेवा संकल्प और स्वच्छता अभियान, गौरकापा मंदिर में चला सफाई अभियान

पंडरिया।सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता अभियान के तहत पंडरिया जनपद पंचायत अंतर्गत दुल्लापुर बाजार के आश्रित गांव गौरकापा स्थित मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।


अभियान के दौरान मंदिर प्रांगण के अंदर स्थित शिव मंदिर, शनि मंदिर एवं दुर्गा माता मंदिर के चारों तरफ झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया, फूल-मालाओं और सूखे पत्तों की साफ सफाई की गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस श्रमदान में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान मंदिर के महंत विवेकगिरी महाराज ने स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों से अपील की कि मंदिर ही नहीं, अपने घर और गांव को भी स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक पंचू टंडन, समन्वयक पवन तिवारी ने ग्रामीणों को अपने आसपास की सफाई रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की सलाह दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच गोविंद यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष परमेश यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमेश साहू, किसान मोर्चा महामंत्री रूपेश तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संदीप गुप्ता, उत्तर वैष्णव, कवल भारती, चैतराम पटेल सहित महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
अभियान के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।