पाटन के ग्राम फेकारी में आज होगा सेवा सेतु शिविर, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी होंगे शामिल

पाटन। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा पाटन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन आज 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत फेंकारी, पाटन में सुबह 11 बजे से होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस सेवा सेतु शिविर में दुर्ग शहर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

शिविर के दौरान आम लोगों की विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा विधानसभा पाटन की ओर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों तथा बूथ अध्यक्षों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से शिविर में उपस्थित होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।