पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में लगातार सुविधाओ में विस्तार हो रहा है। जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के आम नागरिकों हो रहा है। मंगलवार को अस्पताल में 7 सीजर आपरेशन कर डिलिवरी कराया गया। जिसके लिए महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्ण कुमार डहरिया के कुशल मार्गदर्शन में पूरा टीम ने काफी लगन मेहनत से कार्य किया।
बी एम ओ डॉक्टर बी क्ठौटिया ने बताया की पाटन अस्पताल में सुविधाओ का विस्तार किया जा रहा है। यहां पर गर्भवती महिलाओ के लिए विशेष सेवा प्रदान की जा रही हैं। मंगलवार को सात गर्भवती महिलाओ का सीजर से प्रसव कराया गया। इस कार्य में अस्पताल की पूरी टीम का अहम योगदान रहा।
