अंडा।फोटो। एनएसएस बीआईटी दुर्ग द्वारा सात दिवसीय यूनिट कैंप, गोदग्राम- भानपुरी एनएसएस बीआईटी दुर्ग द्वारा सात दिवसीय यूनिट कैंप, गोदग्राम- भानपुरी में आयोजित किया गया है ।में आयोजित किया गया है । एनएसएस कैंप 2023 का विषय “ग्रामीण विकास के लिए युवा” है ,जिसमें गाँव के विकास में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के परिणाम स्वरूप एनएसएस यूनिट कैंप का तृतीय दिवस सफल रहा। कैंप में सभी कार्यों के लिए स्वयंसेवकों की अलग – अलग टीम बनाई गई है , जिससे सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके । प्रतिदिन स्वयंसेवकों द्वारा गाँव का सर्वेक्षण , स्कूल एक्टिविटी ,परियोजना कार्य आदि कैंप की गतिविधियों में शामिल है । कैंप के प्रथम दिवस भानपुरी गांव के सरपंच राजू लाल देशमुख द्वारा इस सात दिवसीय यूनिट कैंप का उद्घाटन किया गया । स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर कैंप की शुरुआत की गई।


स्वयंसेवकों की एक टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया , जिससे गांव में स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवको द्वारा गांव का सर्वेक्षण कर ग्रामवासियों की आवश्यकताओं तथा परेशानियों को समझकर हल करने का कार्य किया जा रहा है। दोपहर में बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें हार्टफूलनेस संस्था के के डॉक्टर एस डी देशमुख द्वारा मेडिटेशन के महत्व को समझाया गया। कैंप के तृतीय दिन सुबह हर दिन की तरह प्रभात फेरी निकाली जिसमें मतदान की जागरूकता हेतु नारे लगाए गए जिसके पश्चात हार्टफूलनेस संस्था के द्वारा योग करवाया गया। गांव के मिडिल स्कूल में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। तथा शाला परिसर की साफ-सफाई की गई। दोपहर की बौद्धिक परिचर्चा में सेल्फ डिफेंस का सेशन रखा गया। 13 फरवरी को अंडा थाना प्रभारी अम्बिका प्रसाद ध्रुव आए और बच्चों के साथ बातचीत की जहां उन्होंने बच्चों के हालचाल जाना और उनकेऔर स्वयंसेवकों के रहने में हर संभव मदद सुनिश्चित की। बीआईटी दुर्ग के फैकल्टी डॉ. मुकेश चंद्राकर भी शिविर का इस्सा बने ।

यह 7 दिवसीय विशेष शिविर डॉ डीएस रघुवंशी, एनएसएस समन्वयक, सीएसवीटीयू , डॉ. अरुण अरोरा (संचालक बीआईटी, दुर्ग), डॉ. एम के गुप्ता (प्राचार्य बीआईटी, दुर्ग), डॉ. अनूप मिश्रा ( कोऑर्डिनेटर ईईई ,ईई, ईटी & सी बीआईटी , दुर्ग )एवं एनएसएस बीआईटी दुर्ग के कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. शबाना नाज़ सिद्दीकी एवं अभिजीत लाल के निर्देशन में किया गया एवं स्वयं सेवक 7 दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन हेतु स्वेच्छापूर्वक कार्य किया। यह जानकारी बी आई टी दुर्ग में प्रोफेसर डॉ. मुकेश चन्द्राकर ने दी है ।







