गुढ़ीयारी मे सात दिवसीय एन एस एस शिविर का हुआ समापन…मर्रा कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

पाटन। संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा के छात्रों द्वारा अंचल के ग्राम गुढ़ीयारी(आमालोरी) मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति चंद्राकर सरपंच आमालोरी,अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ सत्य नारायण पाण्डेय प्रभारी अधिकारी IRCS Blood Centre रायपुर की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ!
इस दौरान अधिष्ठाता डॉ.ऐ. के.वर्मा सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उदेश्य ग्राम की सेवा भाव से साफ सफाई के साथ ग्रामीण जीवन शैली को सीखना भी है! जीवन मे अनुशासन एवं शिक्षा का महत्व को समझना है! बाहर की स्वछता के साथ मन की सफाई भी जरूरी है! डॉ. वर्मा ने छात्रों को सफल आयोजन की लिए बधाई दिया तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे!
आगे सरपंच श्रीमती प्रीति चंद्राकर ने कहा की महाविद्यालय के छात्रों को हमारे गांव से जरूर सिखने को मिला होगा साथ ही किसी प्रकार के कोई असुविधा हुई हो इसके लिए क्षमा चाहती हूँ!शिविर के सफल आयोजन के लिए मै सभी स्वयं सेवकों को बधाई देती हुँ!


राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर मे छात्रों द्वारा किए गये विभिन्न कार्य
प्रभात फेरी,
योग सत्र
ग्राम मंदिरों की साफ-सफाई
बौद्धिक परिचर्चा
देशी खेल,गुढ़ियारी स्कूल की साफ-सफाई
बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया,
वृक्षारोपण (स्कूल, पंचायत एवं तालाब के पास)
तालाब की साफ-सफाई,
ग्राम चर्चा
कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान
विद्यालय के भोजन में पोषण की मात्रा की जानकारी
जीवन में अनुशासन एवं शिक्षा का महत्व,
गौठान की साफ-सफाई
पशु टीकाकरण
ड्रैगन फ्रूट फार्म (नायडू फार्म) का भ्रमण
नहर की साफ-सफाई
तथा NSS शिविर का समापन समारोह
रक्तदान शिविर के साथ हुआ!
शिविर के दौरान रोजाना प्रातः योगगुरु तुलाराम वर्मा के द्वारा रोजाना योग अभ्यास कराया जाता था!
कार्यक्रम का आभार एन.एस. एस.प्रभारी डॉ. मोहनिशा सिंग राजपूत ने किया!
उन्होंने बताया की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर रायपुर और उनके टीम द्वारा के द्वारा शिविर लगाया गया जिसमे अनेक लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया!
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सी.आर.नेताम,डॉ सुशीला, ई. किपु किरण सिंग महिलाँग,श्रीमती सुचिता खलखो,श्री एल.के.महानन्द, श्रीमती गीतिका पियूष श्रीमती खिलेश्वरी साहू, सहित छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे!