कुम्हारी । श्री राधे राधे महिला समिति वार्ड नं 08 शांति नगर कुम्हारी के द्वारा संगीतमय सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है जिनकी भव्य कलश यात्रा निकाल कर नगर में भ्रमण किया गया। शोभायात्रा भागवत कथा स्थल शांति नगर से प्रारंभ कर प्रभात चौक होते हुए शीतला मंदिर तालाब पहुँची जहाँ कलश में जल लेकर पुनः बाजार चौक से रामनगर होते हुए हनुमान मंदिर शान्ति नगर के निर्मित मंडप पहुंचा। जिसमे बड़ी संख्या में आयोजक समिति व नगर के महिलाओं की उपस्थिति रही।







