पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 1/12/ 25 से 7/12/ 25 तक ग्राम मटंग में प्रारम्भ हुआ है | शासकीय महाविद्यालय पाटन के प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन व निर्देशन एवं डॉ साधना राहटगांवकर और डॉ एस के भारती कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है| इस शिविर के लिए प्राचार्य डॉ नंदा गुरुवारा द्वारा पूजा अर्चना कर एवं हरी झंडी दिखाकर शिविरार्थियों को कालेज से प्रस्थान किया गया|
इस शिविर में 74 स्वयंसेवक और 22 ग्रामीण जन सहित 04 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हैं| ग्राम मटंन के प्राथमिक शाला प्रांगण में ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच श्री अमित हिरवानी एवं एवं शाला प्रधान पाठक श्री बलराम वर्मा के आतिथ्य में डॉ नंदा गुरवारा महाविद्यालय प्राचार्य के अध्यक्षता तथा वरिष्ठ प्राध्यापक बी.एम .साहू एवं डॉ आर.के .वर्मा विभगाध्यक्ष गणित के विशिष्ट आतिथ्य में इस शिविर का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ साधना राहटगांवकर कार्यक्रम अधिकारी एवं आभार डॉ एस .के .भारती कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया| उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने एन एस एस के स्वयंसेवकों को शिविर की नियमावली,अनुशासन , शिविर की रूपरेखा की जानकारी दी साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने सुपोषित खाना खाने के साथ अनुशासन, शिष्टाचार एवं भाईचारा के साथ शिविर संचालन की अपील की साथ ही कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर छात्र छात्राओं को प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है इसका भरपूर लाभ लेवें और अपने व्यक्तित्व का विकास करे। मुख्य अतिथि अमित हिरवानी सरपंच ने शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए आवश्यकतानुसार सहायता करने का वादा किया। डॉ एस के भारती कार्यक्रम अधिकारी ने पूरे सात दिवस के विभिन्न कार्यक्रम की सूची एवं शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक बी. एम. साहू ने मैं नहीं आप एवं वसुधैव कुटुंबकम् का स्मरण करते हुए निस्वार्थ सेवा के लिए आमंत्रित किया | साथ ही डॉ आर.के. वर्मा वरिष्ठ प्राध्यापक के स्वयं सेवकों को दैनिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए अनुशासन, भाईचारा , शिष्टाचार, प्रेरक वचनों के माध्यम से स्वयं सेवकों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उद्घाटन सत्र के अंत मे डॉ एस.के.भारती ने आतिथ्य जनों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया|
उद्घाटन सत्र के पश्चात एन एस एस स्वयंसेवकों अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक सहित महोदय जी ने एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर एड्स जागरूकता रैली निकले गए।
शिविर के महादलनायक नितिन बीए तृतीय वर्ष एवं महादलनायिका पायल धीवर बीए तृतीय वर्ष है साथ ही शिविरार्थियों को विभिन्न दलों में बांटकर सभी दलो के दलनायक बनाया गया।







