निकुम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुथरेल में..




अंडा।  स्व. पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम ( दुर्ग ) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुथरेल में आयोजित किया गया है l शिविर में 50 स्वयंसेवक उपस्थित हैं। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि   सुरेश साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य लोमश चंद्राकर  सरपंच ग्राम पंचायत  कुथरेल  गीता गजपाल,डॉ जितेंद्र साहू, लिलेश देशमुख, दुष्यंत साहू के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ डी के बैलेंद्र ने की।नियमित क्रियाकलापों के अतिरिक्त स्वयंसेवकों को विशेषज्ञों के द्वारा बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से विभिन्न विषयों तथा समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया l जिसमें शिविर के द्वितीय दिवस पर प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षक एवं चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता राज्य अलंकरण पुरस्कार प्राप्त 
रोमशंकर यादव ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के मह्त्व, लाभ तथा आवश्यकता पर व्याख्यान दिया l उन्होंने वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण तथा एकल योगदान के साथ साथ सामुहिक प्रयासों पर प्रकाश डाला l तृतीय दिवस की बौद्धिक परिचर्चा में  अन्नपूर्णा यादव सहायक प्राध्यापक ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास में आत्मचेतना की भूमिका विषय पर  प्रेरक व्याख्यान दिया साथ ही  कामता प्रसाद बंजारे अतिथि व्याख्याता ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर उनके जीवन मूल्यों एवं जैतखंभ के महत्व पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर  स्वयंसेवकों ने मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया l स्वयंसेवकों के द्वारा प्रतिदिन ग्राम में  प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, परियोजना कार्य,साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा नशा मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता  किया जा रहा है l शिविर के सफल संचालन में रासेयो प्रभारी  वेदप्रकाश ठाकुर, सहप्रभारी जीवंतिका ठाकुर, ओमप्रकाश ,सरपंच ग्राम पंचायत पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा है l