डंगनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन

अंडा। राष्ट्रीय सेवा योजना माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डंगनिया का आयोजन डॉक्टर लीना साहू जिला संगठक बालोद के मार्गदर्शन में ग्राम डगनिया विकासखंड गुंडरदेही जिला बालोद में प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया, जो युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा राष्ट्र निर्माण और समूचे समाज के
सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध किया जाता है।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि टिकेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत डगनीया, अध्यक्षता एमएल देशमुख प्राचार्य माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही, विशेष अतिथि कुलदीप साहू सरपंच ग्राम पंचायत परसदा, चम्पा चंद्राकर पंच यामानी, सुशीला तिवारी सात दिनों तक अलग अलग जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, नशा मुक्ति, मतदाता,शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नारी सशक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंससेवक कौशल गजेंद्र, शिविर नायक रूद्र कुमार, शिविर नायिका कुमकुम देशमुख, रोशन साहू सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, आदि मौजूद थे।