नगर पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में सात व्यापारियों को वसूला गया 3700 रुपए का जुर्माना

चंद्रभान यादव

जशपुर । शनिवार को नगर पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार कुनकुरी मुख्य नगरपालिका अधिकारी व थाना प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा गुमास्ता एक्ट के तहत नगर भ्रमण कर दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कुछ दुकानों व प्रतिष्ठानों के द्वारा सह श्रमिक संचालन करते हुए इस गुमास्ता एक्ट का उल्लंघन करते हुए मिले। ऐसे 7 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कुल 37 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। भविष्य में गुमास्ता एक्ट का पालन संबंधी हिदायत दी गई। नगर पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में प्रत्येक शनिवार को गुमास्ता एक्ट के तहत व्यापारी संघ के ही मांग पर तथा प्रशासनिक आदेश पर श्रमिकों को एक दिन का विश्राम देने का प्रावधान है।