सहायक संचालक पद पर सातवा रेंक,किया पौधारोपण


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम महका के जय बजरंग युवा कल्याण समिति के सदस्य गंगाधार चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग द्वारा आयोजित “सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक” पद हेतु परीक्षा में राज्य में 7वा स्थान प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया है।जिससे ग्राम ,ब्लाक व जिला गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर पर उन्होंने रविवार को ग्राम महका मे समिति के सदस्यों के साथ मिलकर 1 कदम का पौधा रोपित कर संरक्षित किया गया।साथ ही लोगों को सभी अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की।इस अवसर पर समिति के बिजेंद्र यादव,रामप्रकाश चंद्राकर,रामभरोस चंद्राकर,रोहित रजक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।