अचानकपुर में बिना अनुमति के काट दिए अनेक पेड़, सरपंच ने एसडीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग


पाटन। ग्राम पंचायत अचानकपुर  में एक किसान  भागवत साहू ग्राम धनोरा में रहने वाले है उनके द्वारा बिना अनुमति के पेड़ कटाई का मामला सामने आया है।  अचानकपुर में उक्त किसान का खेत है। यहां पर उनके द्वारा खेत में स्थित हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया गया है जिस पर ग्राम पंचायत ने आपत्ति की है । बता दे की ग्राम पंचायत के सरपंच देवानंद साहू ने इसकी शिकायत एसडीएम पाटन से करते हुए कार्रवाई की मांग भी किया है।