शा . पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

अंडा।शा . पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती मां की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ की गई । बच्चों के द्वारा बहुत ही सुन्दर और मनमोहक एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य ,राउत नाचा एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जिसमें सभी अतिथियों ने बच्चों के इस कार्यक्रम की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं धन राशि देकर प्रोत्साहित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माया बेलचंदन , अध्यक्षता सरपंच हेमलता सुरेश देशमुख , विशेेष अतिथि जनपद सदस्य दीपिका चंद्राकर, खेमलाल चंद्राकर उपसरपंच , शिखा मिश्रा प्राचार्य , भूपेंद्र साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति , दिव्या तिवारी , दुर्गा देशमुख, योगेश्वरी चंद्राकर, मुक्ता देशमुख, नूतन निर्मलकर पंच , बाबूराय साहू प्रधानपाठक, समन्वय देवकीनंदन शर्मा , चेतन साहू, त्रिभुवन देशमुख,स्वाति प्रसाद , विजयलक्ष्मी पाटिल , योगेश्वरी हरमुख , सुनीता पारकर , संतोष शर्मा , छात्र – छात्राओं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।