पाटन।हर साल की तरह इस वर्ष भी शा. उ. मा. वि. पहंडोर पाटन में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया।छात्र छात्राओं के द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये गए।साथ ही शिक्षा खेलकूद साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पहंडोर के सरपंच पुरुषोत्तम मढ़रिया,कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता चन्द्राकर व्याख्याता ने किया।इस अवसर पर प्राचार्य के. के. आडिल शाला के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।







