कल्याणी साहू

जामगांव आर।शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में वर्ष 2022-23 के लिए कोरोना अवधि के बाद वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में अध्यक्षता क्षेत्रीय अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग दुर्ग डॉक्टर सुशील चंद्र तिवारी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा रहे. महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ. विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू’ जनपद पंचायत सभापति रूपचंद साहू ‘जामगांव आर एवं भरर के सरपंच तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर रहे . संपूर्ण कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के ऊपर आधारित था।

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही वर्षभर में हुई क्रीडा और साहित्य गतिविधियों के लिए विजय विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय द्वारा विद्यार्थियों को नए वर्ष में और जोश से कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

महाविद्यालय की प्राचार्य नीता कुम्हारे ने महाविद्यालय की संपूर्ण वर्ष की गतिविधियों को रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया . मुख्य अतिथि माननीय आशीष वर्मा जी ने महाविद्यालय और विद्यार्थियों को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य की उन्नति का स्त्रोत बताया . कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुनेन्द्रा तिवारी एवं सांस्कृतिक प्रभारी’ चेतना सोनी ने किया ।

कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने जहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दिखाया वही संपूर्ण देश की छवि को भी पंजाब से लेकर साउथ तक के एकल और समूह नृत्य अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

विद्यार्थियों में तिलक साहू बीए द्वितीय वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी कमलेश प्रेम देवेंद्र हर्ष ठाकुर आदित्य रुपेश भानु प्रताप दामिनी’ गोमती’ ज्योति’ दमयंती ‘इंदु माला का सहयोग रहा।







