शैलदेवी महाविद्यालय में इस सत्र से नये पाठ्यक्रम एम.एस.सी. भौतिकी तथा एम.ए. हिन्दी विषय में प्रवेश प्रारम्भ

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अण्डा, दुर्ग में इस शैक्षणिक सत्र से एम.एस.सी. फीजिक्स तथा एम.ए. हिन्दी पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है।

वर्तमान में महाविद्यालय में स्नात्तकोत्तर स्तर पर एम.एस.सी. रसायन विज्ञान, एम.एस.सी. कम्प्यूटर साइन्स, एम.काॅम तथा एम.एस.डब्ल्यू (मास्टर आफॅ सोशल वर्क) जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे है। रोजगारपरक पाठ्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में पी.जी.डी.सी.ए., डी.सी.ए., बी.लिब. तथा पीजी डिप्लोमा इन योगा जैसे पाठ्यक्रम भी संचालित है। वहीं महाविद्यालय में बी.ए. (होम साइंस, भूगोल, हिन्दी साहित्य), बी.एस.सी. (गणित, विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस), बी काॅम तथा बी.सी.ए. पाठ्यक्रम में भी प्रवेश जारी है। बी.सी.ए. पाठ्यक्रम ए.आई.सी.टी.ई. से
अप्रूव्ड है।


शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में बी.एड. तथा डी.एल.एड. पाठ्यक्रम भी संचालित है जिसमें प्रवेश हेतु एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा काउन्सिलिंग की प्रकिया प्रारंभ हो गई है।
शैलदेवी महाविद्यालय, दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का एक अग्रणी महाविद्यालय है जिसे नैक द्वारा ए ग्रेड प्रदान किया गया है। महाविद्यालय में पुरूष एवं महिला छात्रावास के साथ-साथ कैन्टीन की सुविधा भी है।

महाविद्यालय में सभी प्रयोगशालायें आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। महाविद्यालय में विस्तृत खेल का मैदान, इन्डोर स्टेडियम , ओपन स्टेज तथा ओपन जिम भी है जहाँ विद्यार्थी खेलकूद के माध्यम से अपना व्यक्तित्व विकास कर सकें। महाविद्यालय में योग्य तथा अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा सकारात्मक वातावरण में अध्यापन कार्य कराया जाता है। महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन के साथ-साथ उत्कृष्ट तथा नवीन पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय भी है जहाँ से विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण कर रहे है l