अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में शिक्षा विभाग द्वारा एकदिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन ग्राम कोड़िया में किया गया ।शिविर ग्राम में प्रस्थान प्रातः 9:00 किया गया । शिविर के प्रथम सत्र में जागरूकता रैली निकली गई। विद्यार्थियों द्वारा ग्राम सर्वेक्षण किया गया। द्वितीय सत्र में शाला के बच्चों को अध्यापन कार्य करवाकर विविध प्रकार के देसी खेल खिलाए गए । भोजन पश्चात तृतीय सत्र में शिविरार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन ग्रामवासियों के लिए गया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, पंच ,माध्यमिक शाला कोड़िया के प्रधानपाठक उपस्तिथ रहे। महाविद्यालय के संचालक राजन कुमार दुबे एवम विभागाध्यक्ष डॉ रजनी राय के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।








