पाटन। स्थानीय पाटन नगर में माता शाकम्भरी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम माता की पूजन अचर्ना पंडित प्रकाश शुक्ला के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ किया गया।
ततपश्चात नगर भ्रमण बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नाचते झूमते मनाया।नगर में शोभायात्रा में गाड़ी को हरे शाक सब्जियों के द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया जो नगर में चर्चा का विषय रहा।


द्वितीय पाली में विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष आतिथ्य में , व दुर्ग जिला पटेल समाज आत्मा राम जी एवम पटेल समाज पाटन राज की अध्यक्छता में कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। भूपेश बघेल ने कहा यह छेरछेरा पर्व को हम शाकम्भरी जयंती के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में पटेल समुदाय के लोग हर्सोल्लास के साथ मनाते है।
आगे बघेल ने कहा आज के दिन दान देने व लेने का दिन है। आप सभी ने मुझे पहले अपना आशीर्वाद रूपी दान दे दिया है।
अब दान देने की बारी में बघेल जी ने छेरछेरा के दान में माँ शाकम्भरी की मंदिर बनाने की घोषणा की।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन विनय पटेल ने किया।






