पंडरिया। ब्लाक के ग्राम पौनी में पदस्थ प्रधान पाठक हरि कुमार पाठक को सेवानिवृत्ति पर शाला परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा शुक्रवार को ससम्मान बिदाई दिया गया। प्रधान पाठक हरि कुमार पाठक पिछले लगातार 12 वर्षों से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी में प्रधान पाठक के पद पर सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हो गए। जिसकी विदाई सम्मान समारोह में गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति विष्णु प्रसाद साहू, सरपंच अशोक साहू, पूर्व सरपंच राम अवतार साहू, राम बहादुर साहू पुसेरा ग्राम सरपंच महेंद्र चंद्राकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष सुखराम साहू, संकुल प्राचार्य बसंत डोरे, समन्वयक काशीराम गोयल, शिक्षक राम भाऊ जायसवाल, नवीन जायसवाल, अर्जुन लाल कश्यप, झाडूराम साहू,वासुदेव राजपूत, कर्नल तिवारी , विपिन पाठक, एवं गांव के नागरिक गण उपस्थित थे। सभी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके दीर्घायु एवं कुशल जीवन की कामना की। उन्हें भेंट के रूप में श्रीफल, शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी गई। ग्राम वासियों के साथ ग्राम के समस्त भूतपूर्व छात्र एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी। इसी तारतम्य में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भी शाला परिवार के द्वारा विदाई दी गई।

- April 28, 2023