आशीष दास

कोंडागांव/दहिकोंगा । निर्जला एकादशी के अवसर पर सीआरपीएफ के जोबा में स्थित ए/188 कम्पनी द्वारा विशाल निर्जला शीतल मीठा पानी (शरबत) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कमाण्डेंट सुनील कुमार के निर्देशन एवं डाॅ श्याम कुमार चिकित्सा अधिकारी 188 बटा, कम्पनी कमाण्डर निरीक्षक / जीडी सुधीर कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारियों एवं समस्त जवानों ने इस कार्यक्रम में बढ चढकर भाग लिया। इस अवसर पर कैम्प के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के आने – जाने वाले राहगीरों एवं आस पास के ग्रामीण, बच्चें , महिलाएं एवं बुजुर्गो ने शीतल मीठा पानी का आनंद लिया।
केरिपु बल के इस सराहनीय कार्य से स्थानीय लोगों एवं पुलिस बल के बीच परस्पर बेहतर एवं मधु संबधों को बढ़ावा मिल रहा हैं।






