अंडा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन शिकसा महोत्सव 2023 के रूप में 13 जून 2023 को संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है इसके लिये प्रांतीय बैठक दिनांक 21मई 2023 को रात 8:00 बजे अनलाइन रखा गया है। संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम का रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिकसा की पत्रिका “चिन्हारी” व काव्य संग्रह “मन मिथि” कवि राजीव लोचन कश्यप के पुस्तक का विमोचन, द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता व ग्रिटींग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण तथा शिकसा नारी शक्ति प्रतिभारत्न सम्मान 2023 सहित विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिता का पुरस्कार व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने बताया कि यह कार्यक्रम एस.डी.पैलेस जांजगीर मे 13 जून 2023 को 10:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, विभिन्न प्रदर्शनी का आयोजन, संगीतमय सामूहिक नृत्य व गीत की प्रस्तुति, प्रत्येक जिला से एक प्रस्तुति तथा मिस्टर व मिसेज छत्तीसगढ व सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के सफलता के लिये आर्थिक सहयोग करने व शिकसा महोत्सव कार्यक्रम में योगदान देने वालों को शिकसा दानवीर सम्मान, शिकसा कर्मवीर सम्मान, शिकसा सारथी सम्मान, शिकसा दूत सम्मान व शिकसा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा वही शेष उपस्थित सभी सदस्य को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इस बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिये संयोजक आस ने अपील किया है।

- May 20, 2023