शिकसा महोत्सव भव्य आयोजन के साथ हुआ सम्पन्न, पत्रिका शिकसा दर्शन, उपन्यास “मां”, काव्य संग्रह “मुझे कुछ कहना है” व “तपस्विनी” का हुआ विमोचन

दुर्ग । शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने तत्वावधान में राज्य स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में दो दिवसीय शिकसा महोत्सव 2022 का आयोजन दिनांक 13व 14 जून 2022 को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग जिला में संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन में विविध कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग, विशेष अतिथि लोचन पटेल “मानसप्रेमी” संस्थापक व संयोजक शाकंभरी पूजा महोत्सव समिति, निधि चन्द्राकर संस्थापक व अध्यक्ष एक नई दिशा उड़ान, वासुदेव चौधरी पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी,ललित चन्द्राकर समाजसेवी व महामंत्री भाजपा आदि उपस्थित रहें।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरूण वोरा विधायक दुर्ग व अध्यक्ष वेयर हाउस कार्पोरेशन, अध्यक्षता रामलखन खरे कुल सचिव-महात्मा गांधी उद्यान एवं वानिकी विश्व विद्यालय पाटन दुर्ग, आर.सी.देशलहरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौडीलोहारा, टी.आर.जगदल्ले विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन, श्रद्धा साहू संयोजक नई पहल फाउंडेशन, जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेत्री आदि उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना कृति बख़्शी व उर्वशी मिश्रा, राजगीत पूर्वा श्रीवास्तव व उषा भट्ट स्वागत गीत चमेली साहू व मोहित कुमार शर्मा ,शीर्षक गीत लक्ष्मी करियारे व सूरज श्रीवास ने प्रस्तुत कर किया ।

संस्थापक व संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस ने शिकसा के गठन व आयोजन पर प्रकाश डाला और कहा यह कार्यक्रम पूर्णतः पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है ।

अध्यक्षीय उदबोधन प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने शिकसा महोत्सव पर अपने विचार प्रगट किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ रंगोली प्रतियोगिता हुआ जिसमें प्रथम मानसी साहू द्वितीय अभिज्ञा सिन्हा व तृतीय स्थान फनीषा साहू सांत्वना पुरस्कार रागिनी साहू ,शिवानी साहू व कल्याणी साहू को प्राप्त हुआ।

शिक्षकों व विद्यार्थी द्वारा विभिन्न कलाकृतियों का प्रर्दशनी भी लगाया गया जिसमे खरारी राम देवांगन, ईश्वरी देवांगन,प्रद्युम्न हिरवानी, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण,लेखिन साहू, नंदनी बघेल,सेजल, भागवत साहू सहित कई लोगों ने प्रदर्शनी लगाई। जिसे सभी ने तारीफ करते हुए बधाई दिया।

तदपश्चात मुख्य अतिथि सासंद विजय बघेल के द्वारा अकादमी की पत्रिका “शिकसा दर्शन”, रश्मि रामेश्वर गुप्ता की उपन्यास “मां”, बोधीराम साहू की काव्य संग्रह “मुझे कुछ कहना है” व नलिनी प्रभा बाजपेयी की काव्य संग्रह “तपस्विनी” का हुआ विमोचन ।

तदपश्चात बालिका प्रतिभा सम्मान से पूर्वा श्रीवास्तव, कृति बक्शी, अंशिका कश्यप,राशि देवांगन, वेदश्री श्रवण, नायरा रंगारी, प्रियशा टोप्पो, दीपाली चौधरी,करूणा देवांगन वही प्रावीण्य विद्यार्थी सम्मान से पंकज कुमार साहू, जंयती साहू, ललिता साहू ,यात्री पटेल, मानसी अग्रवाल, भारती साहू ,युगांत साहू, अर्पित बंछोर, शेखर निषाद, टिकेश्वरी साहू, झरना वर्मा, गुलशन कुमार मनीष वर्मा, छगन दलई,वंशिका दीवान,दीपाली सूर्यवंशी व श्रेया को सम्मानित किया गया ।

तदपश्चात सूरज श्रीवास को शिकसा महारथी सम्मान व प्रमोद आदित्य को महेन्द्र देवांगन”माटी” स्मृति सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया ।

तदपश्चात जिला की प्रस्तुतिकरण में दुर्ग, कोरबा, जांजगीर, चांपा,बालोद,कोरिया,बलौदाबाजार, बिलईगढ सारंगढ़, कांकेर, रायपुर आदि ने अपने जिला की गतिविधियां व प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिया ।

छत्तीसगढ़ी फैशन शो में शिकसा मिस्टर छत्तीसगढ़ घनश्याम प्रसाद श्रीवास, शिकसा मिसेज़ छत्तीसगढ़ रामकुमारी देवांगन व मिस छत्तीसगढ़ नायरा सोनी बनी।

कवि सम्मेलन में बोधीराम साहू, सूरज श्रीवास, लक्ष्मी करियारे, कौशिल्या खुराना, महेत्तर लाल देवांगन, विनोद डडसेना, हरिराम साहू, नलिनी प्रभा बाजपेयी, प्रद्युम्न कुमार हिरवानी,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, दिनेश दुबे, दिनेश पाण्डेय, भुवनेश्वरी जायसवाल आदि ने रचना प्रस्तुत कर महफ़िल को समा बांधा।

द्वितीय दिवस फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा देशमुख, द्वितीय उषा भट्ट व तृतीय स्थान शांति थवाईत रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत व नृत्य की प्रस्तुति दिया चमेली साहू, मोहित कुमार शर्मा, उर्वशी मिश्रा, उषा भट्ट, मोना रावत, मुनमुन सिन्हा, हर्षा देवांगन, राशि देवांगन, खुशबू जैन, ज्योति गजपाल, अल्का चौहथा, प्रीति चन्द्र मल्लिका, संगीता चन्द्राकर, पी.व्ही.संजना, जगन्नाथ प्रसाद देवांगन, जब्बार खान, करण व साथी,खलारी स्कूल के बच्चे आदि ने अपनी प्रस्तुति देकर सफल बनाये।

नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2021 के लिये एनुका सार्वा, लक्ष्मी करियारे, जमुना देवी गढेवाल, हर्षा देवांगन, पुष्पा चौधरी, सुनीता साहू,चमेली साहू, श्वेता सोनी, पुष्पा पटेल,गीता देवी हिमधर वही 2022 के लिये स्नेहलता टोप्पो,मुनमुन सिन्हा, रश्मि रामेश्वर गुप्ता, प्रज्ञा सिंह,रामकुमारी देवांगन वंदिता शर्मा, सुचिता साहू,सुधारानी शर्मा,उर्वशी मिश्रा,मधुलिमा दुबे को सम्मानित किया गया ।

शिकसा उत्कृष्ट सहयोगी सम्मान नीता त्रिपाठी,रूपा साहू, संगीता चन्द्राकर, रेखा शर्मा,राधेश्याम कंवर, युगेश्वरी साहू,होरीलाल चतुर्वेदी, युगेश्वरी साहू,शांति थवाईत,रामलाल कोशले व दुर्गा देवांगन को सम्मानित किया गया ।

शिकसा कर्मवीर सम्मान कौशलेन्द्र पटेल,बोधीराम साहू,संजय मैथिल,महेत्तर लाल देवांगन,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व गोपाल ध्रुव को दिया गया।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कार्यक्रम का तारीफ करते हुए कहा कि उड़ान भरने के लिये पर कि नही हौसले कि जरूर होती है जिसे साकार कर दिखाया शिवनारायण देवांगन ने पैर से दिव्यांग होकर इतने विशाल शिकसा परिवार का संयोजक कर रहा है जिसे आम आदमी के बस का नही है।

वही विधायक व अध्यक्ष वेयर हाउस कार्पोरेशन अरूण वोरा ने कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता के लिये पूरे टीम को बधाई दिया ।

उपस्थित अतिथियो ने कार्यक्रम का तारीफ करते हुए एतिहासिक बताया क्योंकि पूरी तरह स्वच्छता, डिस्पोजल मुक्त व कोविड के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम में मंच संचालन संजय कुमार मैथिल, रश्मि रामेश्वर गुप्ता, रूपा साहू, पुष्पा पटेल व घनश्याम प्रसाद श्रीवास आभार प्रदर्शन कौशलेन्द्र पटेल ने किया।