शिकसा ने गणतंत्र दिवस पर किया रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

नमन करे मातृभूमि को मे सभी ने दिया मनमोहक प्रस्तुति

संजय साहू अंडा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर “शिकसा नमन करे मातृभूमि को” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यकम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति तथा टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यकम का शुभारंभ सरस्वती वंदना प्रतिभा त्रिपाठी, राजगीत शिवकुमार निर्मलकर व राष्ट्रीय गीत कांती यादव ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा ये हमारे लिये बहुत ही खुशी का पल है जो आज के दिन ही भारत देश का गणतंत्र लागू हुआ था हमें उस पदचिन्ह पर चलने का अवसर मिल रहा है इस अवसर को शिकसा भी जश्न मनाकर दिन को यादगार बनाया है। प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, महासचिव बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हमारे देश के साथ हमारे शिकसा परिवार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियाॅ मना रहे है जो हम सबके लिये हर्ष व गौरव का विषय है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा शिकसा हर त्योहार व पर्व को मनाते है इसी कड़ी में संयोजक आस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में रागिनी साहू, शिवानी साहू, योगेश्वरी तंबोली, हेमराज निषाद, युगेश्वरी साहू, मोहित कुमार शर्मा, मनोहर लाल यादव, रामकुमार पटेल, चैतनारायण साहू, नरेंद्र कुमार साहू’पार्थ’, राजीव लोचन कश्यप, चन्द्र कुमार चन्द्रा, रामलाल कोसले, भारत माता खटकर, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा”, रामेश्वर प्रसाद आदित्य, शकुंतला सहंश, प्रकाश चन्द्र चेलक, हेमा चन्द्रवंशी, हरमन कुमार बघेल, देव प्रसाद पात्रे, पुष्पांजलि ठाकुर, शिवकुमार अंगारे, उषा भट्ट, भारती साहू आदि ने गीत कविता व नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर व उषा भट्ट तथा आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने किया।