अंडा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर आओ भजे जय सतनाम का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति तथा टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली के अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना चमेली साहू व राजगीत युगेश्वरी साहू ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरू घासीदास ने सबको एक मानते हुए मनखे मनखे एक समान का नारा दिया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन ने अपने उद्वोधन में कहा की हमारा सौभाग्य है कि घासीदास बाबा का जन्म स्थली गिरौधपुरी हमारे ब्लाक में है आप सब आइये और पावन स्थल का दर्शन कीजिए । कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने कहा आज हमें गुरू घासीदास बाबा के विचारो को आत्मसाद करने की जरूरत है। कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कहा कि घासीदास बाबा का पूरा जीवन को देखे तो दुखी व हर मानव के लिये प्रेरणा का काम किया जो सदा अमर रहेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने बताया कि घासीदास जयंती पर पंथी गीत व नृत्य की प्रस्तुति ही हमें आभास करता है कि यह सतनाम धर्म के गुरू घासीदास का बखान कर रहे है। अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा, अनीता चंद्रा, बुधनी अजय, भारत माता खटकर, मिथिला जायसवाल, रामलाल कोशले, देवनारायण राज, पुष्पांजलि ठाकुर, हरमन कुमार बघेल, रामकुमार पटेल, मनोहर लाल यादव, मोहित कुमार शर्मा, सारिका बनसोडे सोनी, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा”, लक्ष्मीनारायण क्षत्री, डाॅ. प्रमोद आदित्य, देव प्रसाद पात्रे, निशा महिलांग, भूमिका महिलांग, स्वाती कोसरिया, नरेन्द्र कुमार साहू “पार्थ” आदि ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालक राधेश्याम कवंर तथा आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने किया।







