संजय साहू

अंडा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में महाशिवरात्रि व महिला दिवस के अवसवर पर आनलाइन “शिवरात्रि व महिला दिवस समारोह” का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन,विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति एवं टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तारा बन्छोर व राजगीत पूर्णिमा तिवारी ने प्रस्तुत कर किया
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा आज महाशिवरात्रि व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम के साथ 600 महिलाओं को नारी तू नारायणी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू संगठन मंत्री-राधेश्याम कंवर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने में शिकसा के निरंतर कार्यक्रम के विषय में बता कहा वही सभी महिलाओ को सम्मानित होने पर बधाई दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अध्यक्षीय उदबोधन में शिवरात्रि व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सराहनीय प्रयास बताया और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा, भारत माता खटकर, राजीव लोचन कश्यप, बुधनी अजय, निवेदिता वर्मा ‘ मेघा’, सारिका बनसोडे सोनी , हर नारायण साहू, डॉ ज्योति किरण चंद्राकर, हरमन कुमार बघेल, हेमराज निषाद, मनोहर लाल यादव, मोहित कुमार शर्मा, रामकुमार पटेल, शकुतंला सहंश सहा.शिक्षक, शिवकुमार अंगारे, डाॅ. प्रमोद कुमार आदित्य, पुष्पलता भार्गव “सुनंदा”, पुष्पांजलि ठाकुर, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा, दीपा टाक, हेमा चन्द्रवंशी, वीणा ग्वाल, आशा भारद्वाज, नेहा उपाध्याय, ऋतंभरा कश्यप, वीणा गुप्ता, समीक्षा गायकवाड़, लक्ष्मी शार्दुल, केवरा यदु “मीरा”, मोना रावत, भावना तिवारी,सुनीता चौधरी, रेखा पात्रे, नेहा उपाध्याय, गीता उपाध्याय, पवित्रा गुप्ता, कुसुम जैन आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतिभा त्रिपाठी व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने किया।






