दुर्ग।शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय उप संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपसंचालक चंद्रशेखर तिवारी, शत्रुघन साहू, गिरीश साहू, बसंत कौशिक सहित जयंत यादव, ईश्वर चंद्राकर, संजीव मानिकपुरी, कृष्णा वर्मा,किशन देशमुख,सिराज बख्श,तिलक सेन,दीपक साहू, विजय बेलचंदन,अशोक धुर्वे, योगेन्द्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी के साथ दुर्ग सांसद और विधानसभा चुनाव में चुनाव घोषणा पत्र के प्रमुख विजय बघेल से मिलकर संविलियन प्राप्त शिक्षकों की समस्याओं को रखा और इनके शीघ्र समाधान कर मोदी की गारंटी को पूर्ण करने का आग्रह किया।सांसद विजय बघेल ने उपरोक्त मांगो को छग शासन तक पहुचाने की बात कही।
प्रदेश उप संचालक चन्द्रशेखर तिवारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसके प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, मनीष मिश्रा,विकास राजपूत हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों व संगठनों से अपील किया है कि मोर्चा के बैनर तले एकजुटता का परिचय देते हुए प्रथम सेवा गणना कर पुरानी पेंशन,वेतन विसंगति, क्रमोन्नति,पदोन्नति प्रदान करने की मांग को लेकर आगामी 2 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित आंदोलन में अपनी सक्रिय सहभागिता देवें।
